July 22, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवबंर 2022। आस पास की बड़ी खबर में दुखद खबर क्षेत्र के कालू थाना क्षेत्र के अंतर्गत कपूरीसर से आई है। यहां आसदास स्वामी के घर कोहराम मचा था व गांव भर में मातम पसरा था। आसदास का 40 वर्षीय पुत्र लालदास की करंट की चपेट में आने से अकाल मौत हो गई। मृतक लालदास की 6 बेटियां व 1 बेटा पिता के साए से महरूम हो गए है और गांव में ग्रामीण काल को कोस रहें है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालदास क्षतिग्रस्त 11 हजार केवी हाई टेंशन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीण विभागीय लापरवाही को कोस रहें है।