June 4, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवंबर 2022। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार मौसम ने पलटी खाई है और क्षेत्र भर में सुबह से बादल छाए है। रिमझिम बारिश रिड़ी, बिग्गा, गुसाईसर बड़ा सहित चारों ओर हो रही है। ऐसे में बारानी किसान खेतों में फसल समेटने में जुटे है। गांव गुसाईसर बड़ा में करीब 40 वर्षीय किसान रामकरण पुत्र सोनाराम गोदारा ग्वार की फसल कटाई में जुटा था। अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिससे रामकरण के कपड़े जल गए व घायल हो गया। परिजन उसे राजकीय अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ लेकर पहुंचे है जहां चिकित्सक उसके इलाज में जुट गए है।