July 22, 2026
mews-updated

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवम्बर 2022। आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हजारो नागरिक बिजली कटौती का सामना करेंगे। विद्युत निगम के सहायक अभियंता मुकेश मालू ने बताया कि रेलवे लाइन विद्युतीकरण के कार्य के लिए पटरियों के आसपास बसे हुए गांव जैसलसर, अभयसिंहपूरा, रझाना जोहड़, हेमासर, दुसारना, पुन्दलसर ओर सालासर में बिजली कटौती रहेगी। इन सातों 33 केवी जीएसएस से जुड़े सभी गांवो, घरेलू और कृषि कुंओ पर गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कटौती रहेगी।