July 22, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ थानेदार अशोक विश्नोई ने स्कूल के आस पास धुम्रपान बेचने वालों को आगाह करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। विश्नोई ने कहा कि धुम्रपान बेचने वाले विक्रेता सावधान हो जाएं और स्कूल के आसपास उत्पाद बेचने से बाज आए। मंगलवार देर शाम पुलिस ने बाल भारती बालिका स्कूल के सामने बीड़ी बेचते हुए 35 वर्षीय महावीर प्रसाद निवासी मोमासर बास को गिरफ्तार कर लिया।