July 21, 2026
11111

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2022। राजनीति में पार्टियां विचारधारा की लड़ाई होती है और चुनावो के बाद गांव के विकास के लिए पार्टी भेद छोड़ कर एकजुट होना चाहिए। यह आह्वान किया क्षेत्रीय विधायक गिरधारी लाल महिया ने ओर मौका था गांव सेरूणा में हुए विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण का। ग्राम पंचायत प्रांगण में सरपंच मंजू कंवर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महिया ने राजनीतिक लिप्सा में क्षेत्र के विकास कार्यो को बाधित करना शर्म का काम बताया और ग्राम विकास के लिए सभी ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से राजनीतिक मतभेद छोड़ कर एकमत ओर एकजुट होने का आह्वान किया। महिया ने कहा कि विधायक के तौर पर मैंने सभी गांवों को अपना मानकर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करवाया है ओर ग्राम विकास मेरा प्राथमिक लक्ष्य है। कार्यक्रम में सेरूणा के ग्रामीण मरूधर बैंक के नये भवन, पीएचईडी द्वारा नवनिर्मित ट्यूबवेल एवं पंचायत भवन के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया। इस दौरान एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने गांव की समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया ओर विधायक ने समस्त मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की बात कही। कार्यक्रम में दौरान संत रामानंद महाराज, पंसस. प्रतिनिधि प्रेम भादू, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, बैंक मैनेजर किशन शर्मा, पूर्व मैनेजर राजकुमार शर्मा, जुगलसिंह, ग्राम विकास अधिकारी रोहिताश कुमार, पूर्व सरपंच चिमनाराम गोदारा व उदाराम नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।