June 4, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के प्रमुख भामाशाह एवं समाजसेवी जतनलाल पारख को तेरापंथ समाज में भी बड़ा दायित्व दिया गया है। तेरापंथ समाज की प्रमुख संस्था जैन विश्व भारती की कार्यकारिणी में कस्बे के निवासी एवं कोलकाता प्रवासी जतनलाल पारख को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति मिली है। बता देवें जतनलाल पारख कोलकाता जैन सभा के मुख्य न्यासी भी है एवं उनकी गुरू निष्ठा अगाध है। आचार्यश्री महाश्रमण के गत श्रीडूंगरगढ़ प्रवास के दौरान प्रवासी व्यवस्था समिति की जिम्मेदारी भी पारख ने निभाई थी एवं कस्बे के मुख्य बाजार में नगरपालिका भवन, बालिका महाविद्यालय, प्रवेश द्वार सहित करोड़ों के निर्माण कार्य जनहितार्थ करवा रहे है।