June 4, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2022। आज दोपहर कालू रोड पर अवैध शराब बेचते हुए एक युवक को हेड कांस्टेबल आवड़दान ने गिरफ्तार कर लिया व उसके कब्जे से अवैध शराब जब्त कर ली। आवड़दान ने बताया कि 19 वर्षीय युवक भरत पुत्र सोहनलाल नट निवासी बिग्गा बास को गिरफ्तार कर उससे एक कट्टे में 36 पव्वे अवैध रॉयल वोदका देशी शराब के जब्त किए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।