July 22, 2026
11111

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2022। बुआ को मायरे में तोहफे में दी जमीन को धोखाधड़ी कर बेच देने का आरोप लगा कर अपनी ताई सहित उसके बेटे बेटियों सहित 10 जनों के खिलाफ भतीजे ने 420 का मामला दर्ज करवाया है। मोहम्मद युनिस पुत्र हुसैन व्यापारी, निवासी श्रीडूंगरगढ़ ने अपनी ताई जुबेदा उर्फ भंवरी पत्नी अहमद तथा उसकी बेटियां जरीना, जुलैखा, बलकीश, रजिया, व पुत्र सलीम, शरीफ, साजिद, खालिद, जमील के खिलाफ 420 का आरोप लगाया है। यूनिस ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हुसैन व बड़ीमां जुबेदा ने गांव जेतासर की रोही में स्थित 14 बीघा 1 बिस्वा खेत अपनी बुआ आबिदा पत्नी महबूब कुरेशी को मायरे में गिफ्ट किया। बुआ आबिदा ने अपनी जरूरत के लिए खेत को बेचने की बात कही तो उसके पिता हुसैन ने 60 हजार रूपए प्रति बीघा के हिसाब से खेत खरीद कर लिया व पूरी रकम भी अदा कर दी। आबिदा ने अपने भाई हुसैन के पक्ष में इकरारनामा भी कर दिया था। उस समय इस खेत पर ताई जुबेदा व उसके बेटे बेटियों ने परित्याग करना करार किया परंतु वे टालते रहे और धोखाधड़ी करते हुए खेत बेच दिया। प्रार्थी ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस से जांच की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई के सुपुर्द कर दी गई है।