June 5, 2026
vikash

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितबंर 2022। श्रीडूंगरगढ़ से तोलियासर तक के मार्ग में जगह जगह पदयात्री नजर आ रहें है। जय बाबा री के जयकारे पूरे मार्ग में सुनाई दे रहें है और श्रीडूंगरगढ़ से अखंड ज्योत का संघ भी गाजे बाजे से रवाना हो गया है। मार्ग में अनेक स्थानों पर पदयात्रियों के लिए सेवाओं की व्यवस्थाएं टेंट लगा कर की गई है। भैरव पूजन के बाद 751 किलो का प्रसाद भोग लगाया जाएगा तथा श्रीभैरव भक्त मंडल गुवाहटी, आसाम द्वारा विशेष प्रसादी का आयोजन प्रत्येब श्रद्धालु के लिए होगा। बता देवें तोलियासर मंदिर से महाआरती का देश विदेश में बैठे भैरव भक्तों के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा लाइव प्रसारण फेसबुक पेज पर किया जाएगा। बाबा के मंदिर में भव्य सजावट की गई है व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा बाबा के मंदिर में मौजूद भक्तों के लिए कार्यक्रम देखने की सुविधा के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।
पुलिस प्रशासन ने की माकूल व्यवस्था।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीड़ में कोई अप्रिय घटना या कोई वारदात नहीं हो इसके लिए अलर्ट है। उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा ले रहीं है और थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पुलिस जाप्ता मंदिर में तैनात है। शाम को महाआरती के समय पुलिस टीमें मंदिर में पहुंचेगी व श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से पुख्ता करेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा लगाई गई है मंदिर प्रागंण में विशाल स्क्रीन वॉल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाचते गाते पहुंच रहें है भैरव भक्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर प्रांगण की भव्य सजावट की गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर बैठे लाइव जुडे क्षेत्र के विशाल आयोजन से, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।