July 22, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2022। गांव सेरूणा में एक विवाहिता ने विवाह के 9 वर्ष बाद थाने पहुंच कर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। एसएचओ रामचंद्र ढाका ने बताया कि सेरूणा गांव निवासी जशोदा देवी ने पुलिस को बताया की उसका विवाह 9 वर्ष पूर्व नोखा उपखंड के झाड़ेली गांव निवासी छगनलाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सास- ससुर व पति मुझे कम दहेज लाने का ताना देते थे। कुछ दिनों पहले मेरे पति छगनलाल, ससुर डूंगरराम, सास रुखमा देवी में मेरे साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।