July 22, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2022। गर्म तेल में गिरने से कस्बे का एक युवक बुरी तरह से झुलस गया है और चिकित्सक ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे पर सेसोमू स्कूल के सामने कचौरी समोसे बनाने का कार्य करने वाला आडसर बास निवासी 33 वर्षीय रामचन्द्र पुत्र गजराज नाई चक्कर आने से गर्म तेल में गिर गया। युवक को श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया और यहां से डॉ. ओम प्रकाश स्वामी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीबीएम बीकानेर रेफर कर दिया है।