July 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़-लूणकरणसर रोड़ पर स्थित पुराने जोहड़ में बार बार भंयकर बदबू उठ रही है। ऐसे में आस पास की हजारों की आबादी एवं चार स्कूलों के हजारों विद्यार्थी खासे परेशान हो रहे है। बुधवार को मोहल्लेवासियों एवं राउमावि के विद्यार्थियों ने विधायक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने के बाद विधायक गिरधारीलाल महिया ने इस संबध में उपखण्ड अधिकारी एवं नगरपालिका प्रशासन से वार्ता की एवं त्वरित प्रभाव से युद्धस्तर पर प्रयास कर जोहड़ की सफाई करवाने, ताल मैदान में एवं राउमावि प्रांगण में एकत्र पानी की निकासी करवाने के निर्देश दिए है।