June 4, 2026
chu

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2022। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में छात्र संगठन चुनाव के लिए मतदान सुबह प्रारंभ हो गया है। मतपेटी में छात्रा अंजू पांड्या ने प्रथम मत डाला है। मतदान दोपहर 1 बजे के तक होगा। प्राचार्या डॉ. आभा ने बताया कि सभी छात्र अपना चुनाव परिचय पत्र लेकर आए और सभी जिन्होंने परिचय पत्र नहीं लिया है वे आईडी प्रूफ लेकर आए ताकि उन्हें यहां परिचय पत्र जारी कर दिया जाएगा। छात्र संगठनों ने रात भर गांवो में गाड़ियां दौड़ाई है और आज छात्र मतदाता को लेकर आने के लिए संगठनों की गाड़ियां दौड़ रही है।