






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2022। थाने में पुलिस के सामने तैश में आकर मरने मारने पर उतारू हुए एक युवक को पुलिस द्वारा काबू में कर गिरफ्तार किया गया। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार व कांस्टेबल पुनित कुमार ने परिवादी बिलाल की शिकायत पर जांच करने के लिए रमजान को थाने बुलाया व समझाईश का प्रयास किया। रमजान बिलाल को देखकर गुस्से से लाल पीला हो गया और रिपोर्ट करने पर नाराज होते हुए मरने मारने पर उतारू हो गया। पुलिस द्वारा समझाईश के बाद भी काबू में नहीं आया तो पुलिस ने 43 वर्षीय रमजान निवासी देवनारायण कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।




