June 4, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2022। गांव लखासर का एक युवक बीकानेर के बदमाशों के संपर्क में था। बदमाशों की खबरों को ईधर उधर फारवर्ड करने तथा युवाओं को जोड़ने में सक्रिय रहता है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 23 वर्षीय प्रवीण गुसाईं निवासी लखासर को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। युवक के फोन में हथियारों के साथ पोस्ट भी डाली हुई मिली। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि युवक पूछताछ के दौरान भड़क गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।