July 22, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2022। क्षेत्र के गांव धनेरू में खेत की सींव काटकर अपने खेत में मिला लेने व खेतों में लगे तार व पट्टियां चोरी कर लेने और पुछने पर एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकिया देने का मामला दर्ज हुआ है। 46 वर्षीय नथाराम पुत्र खेताराम जाट निवासी धनेरू ने इसी गांव के बुधाराम पुत्र धनाराम, सुखाराम, मुनीराम, हंसराज, सीताराम, राजूराम सांसी पर आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सेवाराम के सुपुर्द की गई है।