July 22, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2022। कस्बे में गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार की टीम बिग्गा बास पहुंची तो यहां आम रास्ते में 4-5 जने बुरी तरह से झगड़ा कर रहे थे। ये आपस में गालियां देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए और पुलिस द्वारा समझाइश की गई तो भी नहीं माने। सुरेश कुमार ने बताया कि नहीं मानने पर उत्पात मचाने वाले वार्ड 21 के निवासी 29 वर्षीय आनन्द भाटी, 25 वर्षीय नितेश भाटी, 24 वर्षीय अनिल भाटी, नयाशहर बीकानेर निवासी 43 वर्षीय जयसिंह ढोली को 151 में गिरफ्तार कर लिया गया।