June 5, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2022। देर रात क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती अपने घर से गायब हो गयी व उसके पिता ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव रिड़ी निवासी युवती ममता बीती रात अपने घर से गायब हो गयी है। युवती के पिता ने काफी पूछताछ की परन्तु उसका कुछ पता नहीं लग सका और उसने पुलिस से अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस भी युवती का मामला होने के कारण जांच में जुट गई है।