July 22, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2022। थाने में परिवादी को धमकाते हुए पुलिस की समझाइश नहीं मान कर दादागिरी दिखाने वाले तीन जनों को पुलिस ने अरेस्ट किया व हवालात में डाल दिया। हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह ने बताया कि राजेश कुमार ने परिवाद देते हुए अशोक जाट, श्रवण जाट, मुकेश जाट निवासी बिग्गा पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो तीनों ने आपा खो दिया व परिवादी को मरने मारने पर उतारू हो गए। पुलिस ने तीनों से समझाईश के कई प्रयास किए परन्तु युवक नहीं माने। तीनों को 151 में गिरफ्तार कर लिया गए।