July 22, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित जिले की सभी पंचायत समितियों के मनरेगा कार्मिकों के लिए राहत भरी खबर आई है। कल शनिवार से वे अब नए समय पर अपना मनरेगा का कार्य करेंगे। भीषण गर्मी के मौसम के देखते हुए जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आदेश देते हुए समय में परिवर्तन कर दिया है और अब कार्मिक प्रात 6 बजे से 1 बजे तक विश्राम काल रहित कार्य करेंगे। ये आदेश 16 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रभावी रहेंगे।