July 19, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ में नगरपालिका के अधिषाशी अधिकारी भवानीशंकर व्यास को अब ईओ पद से हटा दिया गया है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव ह्देश कुमार शर्मा ने गुरूवार को विशेष आदेश निकाल कर भवानीशंकर व्यास को श्रीडूंगरगढ़ ईओ के पद से हटा कर बीकानेर नगर निगम में उनके मूल पद सहायक लेखाधिकारी द्वितीय के पद पर लगाया है। इनकी जगह नोखा नगरपालिका के ईओ अविनाश शर्मा को श्रीडूंगरगढ़ ईओ का चार्ज दिया गया है। विदित रहे कि व्यास लंबे समय से श्रीडूंगरगढ़ में ईओ के पद पर बने हुए थे एवं पूर्व में तीन बार उनका स्थानांतरण किया गया लेकिन तिनों बार वे मैनेज कर इसी पद पर बने रहे। इस दौरान उन पर कई बार विभिन्न आरोप भी लगे एवं भ्रष्टाचार के बारे में तो कई शिकायतें, मुकदमें हुए है। ईओ के स्थानांतरण के बाद क्षेत्र में बड़ी चर्चा का छ़ीड गई है एवं ईओ को यहां से हटाने के इच्छुक नागरिक इस कार्य हेतू विधायक गिरधारीलाल महिया को साधुवाद दे रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ ईओ भवानीशंकर व्यास को मूल पद पर भेजने के आदेश।