July 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ आज दूसरी कार्रवाई करते हुए एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर उससे अवैध शराब जब्त की है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक बीरबलसिंह कांस्टेबल सेवानंद, गोरखाराम, कमलेश के साथ कालू तिराहे पहुंचे। यहां 60 वर्षीय जगदीश पुत्र कन्हैयालाल माली निवासी मोमासर बास अवैध शराब का कट्टा कंधे पर लादकर ले जाते हुए नजर आया। पुलिस को देखकर आरोपी हड़बड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा कट्टे से 48 पव्वे ढोला मारू देशी सादा शराब के जब्त कर लिए।