July 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर अभी अभी रतनगढ़ से बीकानेर की ओर जाने वाली बस ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी जिसमें तीन-चार यात्री चोटिल हो गए है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस लापरवाही से तेज गति में दौड़ते हुए आई और ट्रक से भिड़ गई। गनीमत रही कि बड़ी दुर्घटना होने टल गई है। घटना से यहां लंबा जाम लग गया व पुलिस ने जाम खुलवाया है। घुमचक्कर पर पुलिस द्वारा तेज दौड़ते वाहनों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से आम नागरिक भी परेशान है। नागरिकों ने पुलिस द्वारा तेज व लापरवाही से दौड़ते वाहनों पर पुलिस का नियंत्रण नहीं होने की बात कहते हुए नाराजगी भी जताई है।