June 4, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2022। युवाओं में नशे के खिलाफ चेतना के लिए अनेक जनें लगातार प्रयास कर रहें है परंतु फिर भी क्षेत्र के युवाओं में नशे का चलन बढ़ता ही नजर आ रहा है। गुरुवार की आधी रात को घुमचक्कर पर एएसआई पूर्णमल की टीम गश्त के दौरान पहुंची तो पाया की तीन युवक आपस में झगड़ा करते हुए सड़क पर उत्पात मचा रहें है। पूर्णमल ने बताया कि कालूबास निवासी गौरीशंकर, मोनू, लालचंद नशे में थे और जब तीनों से समझाईश की गई परंतु जब नहीं माने तो तीनों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचा दिया गया।