June 4, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ के दो गांव जाखासर व कितासर बिदावतान में सहकारी समितियां खोली जाएगी। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बीकानेर जिले में 11 सहकारी समितियों के गठन की स्वीकृतियां गुरूवार को जारी की है जिसमें 2 श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की है। बता देवें इनके गठन के बाद इन क्षेत्रों के किसानों को यहीं समिति की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।