June 4, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के भाजपाई आज हाइवे पर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस पर एकत्र हुए और मौका था राजस्थान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने का। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राठौड़ का गर्मजोशी से फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के संपर्क में रहने की बात कही। इस दौरान पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनियाँ, पार्षद विनोद गिरी गुसाईं, विक्रम सिंह, लोकेश गौड़, श्यामसुन्दर पुरोहित, गोपाल प्रजापत, महेंद्र राजपूत, सिद्ध युवा महासभा रा. अध्यक्ष ओमनाथ सिद्ध सहित पार्टी कार्यकर्तागण मौजूद रहे ।