July 22, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के जवान व एक गवाह से मारपीट कर इन्हें घायल कर फरार हुआ भानिनाथ अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। अब चुरू पुलिस अधीक्षक ने 28 वर्षीय भानिनाथ उर्फ भानिडा पुत्र रामनाथ निवासी मोमासर बास श्रीडूंगरगढ़ पर 2000 रुपए की राशि का इनाम घोषित किया है। पुलिस भानिनाथ की सूचना देने हेतु आमजन से सहयोग की अपील की है। चुरू के सरदारशहर थाना के चार मामलों में पुलिस इसकी तलाश कर रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भानिनाथ उर्फ भानिडा पर चूरू पुलिस ने किया 2 हजार का इनाम घोषित।