July 22, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के निकटवर्ती गांव रिड़ी में 20 नवंबर से 27 नवंबर तक ज्ञान व भक्ति का उत्सव मनाया जाएगा जिसमें रिड़ी सहित आस पास के गांवो से ग्रामीण शामिल होंगे। भव्य संगीतमय भागवत कथा के आयोजन में जुटें बलिहारा परिवार ने जोर शोर तैयारियां प्रारंभ कर दी है। कथा का प्रारम्भ शनिवार को कलश यात्रा के साथ होगा तथा पूर्णाहुति 27 नवंबर को हवन व प्रसादी के साथ की जाएगी। कथा वाचन पंडित तुलछीराम करेंगे तथा कथा की मुख्य यजमान श्रीमती मूलीदेवी पत्नी स्वर्गीय डाऊनाथ सिद्ध व उनके पुत्र सूरतनाथ, गणपतनाथ, गोपालनाथ, भगवाननाथ है। इन्होंने बताया कि मंगलवार 23 नवंबर को कृष्ण जन्म की कथा में उत्सव मनाया जाएगा।