June 4, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवबंर 2021। गुरूवार को गोपाष्टमी के पर्व पर श्रीडूंगरगढ़ में इंदौर की सखी भजन मंडली के स्वर गूंज उठेंगे। कालू रोड स्थित गौमाता भंडारा गौशाला समिति के प्रागंण में मंडली की सदस्य महिलाओं द्वारा भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंडली द्वारा ही व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जा रहा है तथा महिलाएं भजनों की प्रस्तुतियां देगी। समिति सदस्य बाबूलाल सोनी ने बताया कि गोपाष्टमी के अवसर पर आयोजित इस भजन कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी श्रद्धालु आमंत्रित है।