June 4, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2021। दिनभर नेट बंदी के बाद आज की पहली खबर अपराध जगत से आई है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार पर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण की टीम की सख्त नजर आ रही है। आज सुबह एएसआई रविन्द्र की अगुवाई में पुलिस के जवान गांव कल्याणसर नया पहुंचे व गांव की रोही में संतोष जाट के खेत से 13 पेटी शराब बरामद की। यहां कार्य करने वाला काश्तकार मौके से फरार हो गया व पुलिस ने शराब जब्त कर ली। थानाधिकारी ने टाइम्स को बताया कि अवैध शराब की सूचना मिलने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।