July 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स श्रीडूंगरगढ़। 19 अक्टूबर 2021. कस्बे के वार्ड नं. 29 स्थित हरिराम बाबा का मंदिर में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर भव्य आयोजन आज मंगलवार को किया जाएगा। पंडित कृष्ण शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष बाबा के दरबार में शरद पूर्णिमा महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी बाबा के दरबार को सजाया गया है ।
मंदिर प्रशासन ने बताया कि आज शाम को 7:30बजे बाबा की ज्योत होगी और उसके बाद रात 8:15बजे से सुन्दरकाण्ड का आयोजन होगा। इसके साथ ही 51 किलो खीर तथा 21 मतीरों का भोग बालाजी महाराज को लगाया जाएगा।