July 21, 2026
hjh

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सड़क चोरी करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें परिवादियों ने जरिए इस्तगासा श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के ईओ भवानीशंकर व्यास एवं सड़क ठेकेदार लोकेशनाथ सिद्ध के खिलाफ सड़क चोरी करने का आरोप लगाया है। परिवादी जितेन्द्र स्वामी व अरूण स्वामी ने अपने इस्तगासे के जरिए बताया कि उनके घर के आगे वर्ष 2014 से बनी हुई ईंटों की सड़क को आरोपियों ने करीब दो माह पहले अपने मजदूर लगा कर सड़क को उखड़वा लिया एवं ट्रेक्ट्रर ट्राली में ईंटें भर कर ले गए। उस वक्त नई सड़क बनाने को कहा गया था। लेकिन दो माह तक नई सड़क नहीं बनने पर आरोपियों से पूछा गया तो आरोपियों ने राजनीतिक रंजीश के कारण उनके घर के आगे से सड़क उखड़वा देने एवं ईंटें व अन्य सामग्री खुर्द बुर्द करने की बात कही। इस पर परिवादियों ने सड़क चोरी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।