July 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2021। गुरुवार को क्षेत्र का एक ओर युवा जिंदगी की जंग में हार मान बैठा और खुद को फांसी के फंदे पर लटका कर आत्महत्या कर ली। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव नोसरिया निवासी 32 वर्षीय पप्पूसिंह पुत्र बल्लेसिंह ने अपने घर मे ही लगे पंखे के हुक से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। यहां मोर्चरी में शव को रखवाया गया है शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।