June 4, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितम्बर 2021। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सात जगहों पर कोरोना टिकाकरण होगा। ब्लाक सीएमएचओ डाक्टर संतोष आर्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में कौवैक्सीन के 90 प्रथम एवं 90 द्वितीय डोज लगेगें। कोविशिल्ड के डोज गांव जैतासर में 55-55, गांव सातलेरां में 50-50, कुनपालसर में 95-95, नारसीसर में 75-75, टेऊ में 70-70 और पूनरासर में 55-55 डोज क्रमश प्रथम एवं द्वितीय लगेगें। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए उत्साह एवं जागरूकता देखी जा रही है एवं क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाने की मांग की जा रही है।