July 22, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितबंर 2021।  श्रीडूंगरगढ़ में वाहन चोरियों का सिलसिला चल पड़ा है और एक के बाद एक लगातार चोरों ने कोहराम मचा दिया है। अपनी गाढी मेहनत की कमाई से किस्तों पर मोटरसाइकिल व स्कूटी निकलवाने वाले नागरिक इस तरह हो रही चोरियों से इनकी सुरक्षा के प्रति आंशकित हो रहें है। जामा मस्जिद के पास निवासी सुशील कुमार ने बताया कि गत गुरूवार को उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी और शुक्रवार को सुबह उठे तो मोटरसाइकिल गायब मिली। प्रार्थी ने पुलिस थाने में शिकायत दे दी थी लेकिन अभी तक कोई पता नही चल पाया है।