July 22, 2026
news-_new-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2021। गांव धीरदेसर चोटियान के एक 45 वर्षीय ग्रामीण ने शराब के नशे में कीटनाशक पीकर अपनी जान गवां दी। गांव का भंवरलाल पुत्र श्रीदेवाराम मेघवाल ने गत एक सितबंर की शाम नशे की हालत में भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पीबीएम ले गए तथा भर्ती करवाया। जहां ईलाज के दौरान रात 2 बजे उसकी मौत हो गई तथा एएसआई रामनिवास ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।