July 22, 2026
IMG-20210727-WA0027

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2021। आर्दश विद्या मंदिर के पास एक बाईक फिसलने से एक युवक चोटिल हो गया है। युवक जेतासर निवासी महेन्द्र नैण पुत्र मोहनराम नैण श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव की ओर जा रहें थे और मोटरसाइकिल फिसलने से चोटिल हो गया। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार मदन सोनी व प्रियंक ने उसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया है। परिजनों ने बताया कि गनिमत रही अधिक गंभीर चोटें नहीं आई है व एक एक्स-रे के बाद संभवत घर भेज दिया जाएगा।