July 22, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2021। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस पर कोटा और जोधपुर में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी इस मैसेज की पुष्टि की है और शहर में अलर्ट जारी कर पुलिस चौकसी बढ़ा दिया गया है। पुलिस व एटीएस की टीम द्वारा शहर के सभी होटल व धर्मशालाओं की जांच की जा रही है।