July 22, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2021। सरकारों और कोर्ट द्वारा रोक के बाद भी धरातल पर सीवरेज-ड्रेनेज नालों ओर चैम्बर की सफाई मशीनों के बजाय श्रमिको द्वारा ही करवाई जाती है। और ऐसे में चैंबर में बनने वाली जहरीली गैस सफाई सैनिकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। ऐसा ही हादसा सोमवार शाम श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के गौरव पथ पर हुवा। जहां ड्रेनेज चेम्बर की सफाई करने उतरे श्रमिक चेम्बर के अंदर बेहोश हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो श्रमिको को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय ले आया गया है और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पालिका प्रशाशन भी हॉस्पिटल पहुंच गए है।