July 22, 2026
सभी शिक्षण संस्थानों के लिए दिए ये निर्देश, पढ़ें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2021। कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते खतरे के बीच परीक्षाओं को रद्द कर दिया है व सरकार ने शिक्षण संस्थानों के लिए नए निर्देश दिए है। समस्त शैक्षणिक/ कोचिंग संस्थानों व लाइब्रेरी आदि बंद करने के आदेश दिए है। कक्षा 8वीं के 12.50 लाख विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के प्रमोट किया जा रहा है। 9वीं, 11वीं को भी प्रमोट किया जाएगा व 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित की गई है। वहीं मेडिकल व नर्सिंग महाविद्यालयों में अध्ययन जारी रहेगा। सरकार ने ऑनलाइन लर्निंग को प्रात्साहित करने के निर्देश दिए है।