June 4, 2026
जानें कहाँ कहाँ होंगे क्षेत्र में वेक्सीनेशन ओर सैम्पल कलेक्शन शिविर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को कोरोना से सुरक्षित रखने व क्षेत्र के नागरिकों को जागरूक करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स चिकित्सा विभाग के कंधे से कंधा मिला कोरोना से खड़ा है। विभाग दूसरे दौर के घातक कोरोना से सुरक्षा के लिए जुटा है और ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी कोरोना योद्धा बने व क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाए। टाइम्स के सभी पाठकों व दर्शकों तक क्षेत्र में कोरोना जांच शिविर कहां है व टीकाकरण शिविर कौनसे क्षेत्र में होगा कि जानकारी हम रोजाना यहां साझा करेंगे। आप जागरूक नागरिक प्रति व्यक्ति तक ये समाचार पहुंचा कर अपनी जिम्मेदारी निभाए।

इनका होगा टीकाकरण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जो नागरिक 45 साल या इससे अधिक आयु के हैं वे अपना मोबाइल व आधार कार्ड के साथ लेकर वैक्सीनेशन करवाने जरूर पहुंचे इन स्थानों पर।

श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के 13 स्थानों पर आज लगेंगे कोरोना वैक्सीन टीकाकरण शिविर

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना महामारी को देखते हुए शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के निम्न 13 स्थानों ओर गांवों में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण शिविर का आयोजन होगा।
श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी
श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी(कालुबास)
सत्तासर
सुरजनसर
ठुकरियासर
बिग्गा
बाना
उपनी
लिखमीसर उतरादा
देराजसर
सैरूणा
सालासर
डेलवा

यहाँ लगेंगे कोरोना जांच शिविर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल। निम्न गांवों में आज 9 अप्रैल 2021 को कोरोना सैम्पल कलेक्शन कैम्प होंगे। किसी को भी कोरोना संक्रमण के लक्षण हो तो इन शिविरों में पहुंच कर अपने सैम्पल दे सकता है।
लखासर
सैरूणा
पूनरासर