July 22, 2026
बाजार में प्रसाशन की मुनादी, बाजार बंद का तय किया समय, होगी कार्रवाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2021। कोरोना के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए श्रीडूंगरगढ़ प्रसाशन ने भी कस्बेवासियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। विदित रहे कि जिले में कोरोना का आंकड़ा बढ़ रहा है और इसलिए जिला कलेक्टर ने सख्ती बरतने व गाइडलाइन का पालन करवाने के निर्देश दिए है। श्रीडूंगरगढ़ प्रसाशन श्रीडूंगरगढ़ में मुनादी करवा कर रात 10 बजे से पहले पहले बाजार बंद करने के निर्देश दे रहा है। एसडीएम दिव्या चौधरी ने बताया कि रात 10 बजे के बाद खुली मिलने वाली दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बिना मास्क घूमने वालों पर लगाम लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए है मास्क लगाने के। मास्क नहीं लगा कर घर से निकलने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। बता देवें पिछले सप्ताह श्रीडूंगरगढ़ में एक प्रवासी नागरिक कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ था।