




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2026। आधी रात बाद 19 वर्षीय युवती के कमरे में घुसे आरोपी युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। युवती ने भाई के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता 11 अक्टूबर को अपने खेत में बनी ढाणी में पीछे के कमरे में सो रही थी। रात करीब 1 बजे आरोपी युवक उसके कमरे में घुस गया और नींद में उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने उसका मुंह कपड़े से बंद कर दिया। आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करते हुए मुंह से कपड़ा हटा तो उसके चिल्लाने पर उसका भाई व काका आ गए और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। दोनों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया परंतु आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। आरोपी ने पुलिस में जाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। काका व भाई ने पीछा करके आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल के सुपुर्द कर दी है।





