Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2026। क्षेत्र में 13 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से लौट रही मासी भानजी के साथ दो युवकों ने बदसलूकी की ओर उन्हें धमकाया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर की शाम 6 बजे वह अपनी 13 साल की भानजी के साथ खेत से गांव में बने घर की ओर पैदल आ रही थी। रास्ते में गांव में एक दुकान के पास दो आरोपी युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और गंदी हरकतें करने लगे। आरोपियों ने बालिका का हाथ पकड़ लिया और उठाकर ले जाने का प्रयास किया। पीड़िता ने उसे छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग छूटे व आईंदा मौका मिलने पर मामी भानजी की इज्जत लूटने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी और थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी रतनलाल को दी गई है।