




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2026। नवरात्र के दौरान माता के प्रसिद्ध मंदिरों मे धोक लगाने के लिए श्रद्धालु पैदल संघ लेकर रवाना हो रहें है। सोमवार सुबह मोमासर बास से देशनोक पैदल यात्री संघ अपनी 46वीं फेरी के लिए रवाना हुए। संघ के अध्यक्ष सांवरमल व्यास ने बताया कि संघ में महिला श्रद्धालु भी शामिल है और रास्ते की सभी व्यवस्थाएं उचित रूप से कर ली गई है। वहीं सोमवार शाम को मोमासर बास से देशनोक पैदल यात्री वीआईपी संघ धूमधाम से रवाना हुआ। संघ अध्यक्ष चंपालाल जोशी ने बताया कि संघ 16 तारीख को देशनोक पहुंचकर दर्शन करेगा। वहीं सोमवार शाम पाराशर मंदिर से श्रीकुंजल माता पैदल यात्री संघ धूमधाम से रवाना हुआ। संघ का मुख्य बाजार में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया। यहां श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए व माता के भजनों पर झूमते हुए यात्रियों को शुभकामनाएं दी। श्यामसुंदर पुरोहित ने बताया कि संघ सदस्यों के लिए सभी यात्रा व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।
सुरजनसर में जयकारों के साथ देशनोक रवाना हुआ श्रीभवानी संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरजनसर स्थित श्री करणी माता मंदिर से मंगलवार को श्री भवानी संघ देशनोक पैदल यात्री संघ मां करणी के जयकारों के साथ देशनोक धाम के लिए रवाना हुआ। संघ के सभी पदयात्री समान ड्रेस कोड में श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा पर रवाना हुए। संघ में महिला श्रद्धालु भी शामिल हुई और ग्रामीणों ने धूमधाम से यात्रियों को विदाई दी। इस दौरान पूरा गांव मां करणी माता के जयकारों से गूंज उठा।









