






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा नवरात्र के अवसर पर 15 व 16 अक्टूबर की शाम सेसोमूं स्कूल के विशाल मैदान में भव्य व ऐतिहासिक द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2026 का आयोजन होगा। इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ में गुजरात साकार होगा। लोग जमकर माता की भक्ति में शक्ति के साथ खूब डांडिया के साथ झूमेंगे। डांडिया की शाम को यादगार बनाने के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध आरजे डीके का साथ होगा। कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास से होगा। ये शानदार महोत्सव टाइम्स द्वारा पारिवारिक व निजी आयोजन है जिसमें एंट्री पास पर पूरी नियमावली उल्लेखित की गई है। प्रवेश 6 बजे से 8 बजे तक ही दिए जाएंगे और 8 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2026 के आयोजक व टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि प्रवेश के लिए डांडिया प्रेमी केवल अधिकृत केंद्रों से ही एंट्री पास लेवें। घास मंडी में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स कार्यालय, लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी, रवि रिझवानी (सिंधी कटला), संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल और गौरव पथ पर स्थित जिओ मार्ट, रानी बाजार स्थित तनुश्री मार्ट (चंदा पीसीओ), बिग्गा बास के गायत्री एल्युमिनियम, मुख्य बाजार में केआरडी पॉइंट फर्स्ट फ्लोर पर जय अम्बे ड्रेसेज पर पास उपलब्ध है। स्वामी ने बताया कि एंट्री केवल पास से ही दी जाएगी और दोनों दिन के लिए पास अलग अलग होंगे इसी के साथ एंट्री के लिए सर्वाधिकार आयोजक के पास सुरक्षित है।
क्षेत्र के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन में ये होंगे सहयोगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। द ग्रेट डांडिया महोत्सव 2026 श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित व क्षेत्र का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन होगा। इस रंगारंग महोत्सव में भाजपा प्रदेश संयोजक (प्रदेश प्रकोष्ठ) अनिल जोशी, नगरपालिका के वाइस चेयरमैन विनोद गिरी गुंसाई, कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, समाजसेवी बृजलाल तावणियां व समाजसेवी हरिओम तावणियां सहयोगी बनकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। द ग्रेट डांडिया महोत्सव 2026 के ऐतिहासिक आयोजन के विषय में हर एक जानकारी के लिए जुड़े रहें केवल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।






