






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2026। सोमवार को शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के कार्यक्रम में एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आडसर बास निवासी प्रहलाद सिंह पुत्र तोलुसिंह राजपूत अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल लेकर रविन्द्र सिंह के कार्यक्रम में शामिल होने ताल मैदान गया था। उसने अपनी बाइक हाईस्कूल के सामने खड़ी की थी। कार्यक्रम बाद वापस आया तो वहाँ बाइक नही मिली। उसने आसपास तलाश भी की लेकिन नही मिली तो पुलिस के पास पहुंचा व परिवाद देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है। परिवाद की जांच एएसआई गजेन्द्र सिंह को दी गई है।





