Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 6, 2026
02
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2026। एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई में रविवार को पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई में कुल 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एसआई रतनलाल ने उपजिला अस्पताल के पास ध्वनि प्रदूषण करने पर कालूबास निवासी निखिल सांसी को पकड़ा और उसकी टैक्सी से डेक मय स्पीकर, मैमोरी कार्ड बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई सुभाष के सुपुर्द कर दी गई है। वहीं थाना भवन के सामने पुलिस ने तेज आवाज में डेक बजाने पर एएसआई भगवानाराम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुभाष सिद्ध को पकड़ा और मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी है। सेरूणा थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में डेक बजाने पर शेरूणा निवासी शिवलाल भादू को पकड़ा और मामले की जांच एएसआई शंभूसिंह को दी है।
11 व्यक्तियों को शांतिभंग के लिए पाबंद करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई रतनलाल ने आरोपी मनीराम हरडू, सुभाष जाट, तोलाराम जाट निवासी कल्याणसर पुराना को पकड़ कर थाने पहुंचाया। वहीं एएसआई मुकेश कुमार ने आरोपी मालाराम मेघवाल निवासी लोढेरा को शांतिभंग में पकड़ा। एएसआई सुरेश कुमार ने आरोपी रामस्वरूप नायक, गोपालराम नायक निवासी धोलिया को शांति भंग में पकड़ा। एएसआई सुरेश कुमार ने ही एक अन्य मामले में हंसराज जाट व अरविंद जाट निवासी सिजंगुरू, नोखा को पकड़ा। वहीं शांतिभंग के आरोप में एएसआई गोकुलचंद ने आरोपी मुन्नीराम जाट व बजरंगलाल जाट तथा महेंद्रनाथ निवासी पूनरासर को पकड़ कर थाने पहुंचाया व शांति के लिए पाबंद करवाया गया।