October 4, 2026
WhatsApp Image 2026-10-04 at 11.30.06

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2026। मलखंभ जैसे शारीरिक व मानसिक संतुलन के खेल में राज्य भर से 31 जिलों की टीमें शामिल हुई और कांटे की टक्कर में बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फलोदी के देचू में स्थित आदर्श महाविद्यालय के प्रागंण में आयोजित इस प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम ने 17 वर्षीय छात्र वर्ग में रजत पदक व छात्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता है। वहीं 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में भी कांस्य पदक लिया है। दलाधिपति रमेश शर्मा ने बताया कि शानदार प्रदर्शन के साथ श्रीडूंगरगढ़ के दयानंद विद्या निकेतन के खिलाड़ी पवन, लाली, ललिता, करीना व पायल का नेशनल के प्रशिक्षण शिविर हेतु सलेक्शन हुआ है। शर्मा सहित दल सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं दयानंद विद्या निकेतन के निदेशक सुभाष शास्त्री व प्राचार्य विनोद कुमार ने प्रसन्नता जताते हुए खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के दलाधिपति रमेश शर्मा के साथ छात्र टीम, जीता सिल्वर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने 17 वर्ष व 19 वर्ष में जीते कांस्य पदक, पांच खिलाड़ियों ने हासिल किया सलेक्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश भर से 31 टीमें हुई शामिल, किया शानदार प्रदर्शन।