October 3, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और उत्साहित कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ढोल के साथ पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया। आते ही डोटासरा ने बिना कोई औपचारिकता के माइक संभाल लिया और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने की बात कही। डोटासरा ने लाड और सख्ती दोनों ही तरीके से कार्यकर्ताओं को साफ साफ पंचायत चुनाव जीतने की बात कही। डोटासरा ने कहा कि भीड़ जोरकी करो पर रिजल्ट ईसो देवो कि माथो पकड़ लेवां म्हे तो, एमएलए और एमपी कुन बणसी आ आज तय कोनी होव, पंचायत चुनाव जीता दो, पंचायत में आन बढ़बा ही कोनी देवो। उन्होंने कहा कि आपसी फुट का इंजेक्शन आतो तो साग ले आतो, अब थे सगला साग बैठो। टिकटा रो पॉवर थान ही बांट कर जावां, जिन्होंने निकाय चुनाव में जानबूझकर गड़बड़ करी है, जांच करके उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का किसी को सहारा नहीं है। भाजपा ने किसान का कर्ज माफ नहीं किया, बीज खाद नकली दे रही, युवाओं को नौकरी नहीं दी, ढाई साल में इस सरकार ने कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग ऐसे चेहरे हो जो पूरा राजस्थान जीता दे, और आपसी खींचतान छोड़ दो। कांग्रेस में ही दलित, मेहनतकश व किसान को सीर है। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पालनहार की राशि, बच्चों की स्कॉलरशिप, पेंशन नहीं दे पा रही है। भाजपा केवल हवाहवाई बाते करती है और अंग्रेजो की फुट डालो राज करो की नीति पर चल रही है। जूली ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की बात कही।
विधायक हाकम अली, विधायक फुसाराम गोदारा मौजूद रहें। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, भंवरलाल भोजक, राधेश्याम सारस्वत, विमल भाटी, मोडाराम महिया, कन्हैयालाल सोमानी, लालसिंह राजपूत, एडवोकेट ओमप्रकाश मिड़ल, हीरालाल कूकना, प्रदीप पुरोहित, केसराराम गोदारा, कमल किशोर नाई, विजयराज सेवग बीरबल देहड़ु, रमेश बासनीवाल, रमेश प्रजापत, साकिर बेहलीम, नंदू वाल्मीकि, महावीर पांडिया, हीरालाल जाट, हरिप्रसाद बासनीवाल, पुखराज पुरोहित, विजयराज सेवग, चंपालाल रैगर, श्रीचंद रैगर, मनोज सोमानी, सोहलाल महिया, मुनीराम दुसाद, रामचंद सांसी, ओमप्रकाश सांसी, भलाराम मेघवाल, मूलचंद स्वामी, ओमप्रकाश बाना, लक्ष्मण खिलेरी, चांदरतन चाहर, नौरंग चाहर, रामकिशन गावड़िया, सोहन नैण, मो. मुन्ना, सोहन महिया, ओमप्रकाश बाना, नानूराम नैण, तुलसीराम गोदारा, जैसाराम कुलड़िया, भागुराम सारण, धर्मपाल बांगड़वा, नौरतन पुरोहित, राजेश मंडा, राकेश सिद्ध, सुभाष गोदारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छलकी पीड़ा, मिलकर चुनाव लड़ने की सीख दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों नेताओं की कांग्रेस के एकजुट होकर चुनाव नहीं लड़ने की पीड़ा भी शब्दों में छलकी। नगर निकाय में बराबर वोट लेकर बोर्ड नहीं बनाने की चर्चा भी की। दोनों नेताओं ने स्थानीय कांग्रेसियों को स्पष्ट संदेश देते हुए पंचायत चुनाव जीतने के निर्देश दिए। जुली ने कहा कि आपसी मतभेद भूला कर एकजुट होकर मिलकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज आने के बाद लड़ते हुए भी अच्छे लगेंगे। उन्होंने कहा कि आपसी लड़ाई का नुकसान संगठन को हो रहा है। सीपी जोशी की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर संगठनात्मक कार्रवाई की बात भी कही। दोनों नेताओं की चर्चा का केंद्र श्रीडूंगरगढ़ में आपसी फुट रही और उन्होंने इसे भूला कर कांग्रेस का सिंबल हो उसी के साथ खड़े होकर चुनाव लड़ने का स्पष्ट संदेश दिया। विदित रहें यहां से दोनों नेता बीकानेर में दिवंगत रामेश्वरलाल डूडी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।